झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने दुमका में गुरुवार को हुए प्रमंडलीय बैठक में कहा की आदिवासी अपने साथ 24 घंटे तीर धनुष साथ रखे जैसे सिख अपने साथ कृपाण रखते है और उन्होंने कहा की यह आदिवासी की पहचान है ।

उन्होंने यह भी बताया की 2 फ़रवरी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 41वां स्थापना दिवस है इस मौके पे आदिवासी को अपने परंपरा को ध्यान में रखते हुए आदिवासी परिधान ही पहनने को कहा । तीर-धनुष आदिवासी की पहचान है बावजूद इसके अब किसी घर पे देखने को नही मिलता है.. यही अत्यंत दुःख की बात है ।