सीसीएल में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए निकाला गया विज्ञापन 5 साल बाद रद्द किया गया है । बता दें कि नियुक्ति में सीसीएल ने 15 फरवरी 2016 को लिखित परीक्षा हुई थी उसका रिजल्ट भी प्रकाशित किया गया था।

लिखित परीक्षा के बाद आवेदकों का मेडिकल जांच भी होना थी परंतु सफल अभ्यर्थी जांच के लिए इंतजार करते रहे। इसी बीच कंपनी ने परीक्षा को रद्द करने की सूचना प्रकाशित कर दी। इससे संबंधित मामला हाई कोर्ट में चल रहा है।

सीसीएल में एक साथ 3 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी इसके लिए 25 सितंबर 2014 को विज्ञापन निकाला गया था जिसमें 500 सुरक्षा गार्ड के 15 असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर और 12 अकाउंट के पदों के लिए चयन के लिए सभी विद्यार्थियों से ₹100 लिए गए थे गौरतलब है कि सुरक्षा गार्ड को छोड़कर 2 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी।