पारा शिक्षकों की नियमावली पर आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार

Share The News

पारा शिक्षकों की नियमावली पर दर्ज कराई गई आपत्ति एवं सुझाव पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है ।बता दे कि नियमावली का प्रस्ताव सरकार गठन के बाद शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

पारा शिक्षकों की परीक्षाओं को लेकर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ,झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक व प्रसासी पदाधिकारी मिले मोर्चा के संजय दुबे में बताया कि नियमावली को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कर ली गई है ।

सरकार गठन के बाद शिक्षा मंत्री के समक्ष यह रखा जाएगा। मोर्चा ने 25 सितंबर तक बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। बता दे कि प्रतिनिधिमंडल के निदेशक ने यह भी बताया कि सभी विद्यालय को टैब नहीं दिए गए हैं इसके बाद भी विद्यालयों के पारा शिक्षकों का मानदेय ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने के कारण रोक दिया गया है।

टैब खराब होने के बाद मरम्मत नहीं होने के कारण पारा शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में दिक्कतें हो रही हैं और इससे संबंधित जानकारी पदाधिकारी को दे दी गई है इसके बाद भी टैब की मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे विद्यालयों के पारा शिक्षकों का भी मानदेय रोक दिया गया है इससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है बता दें कि प्रतिनिधिमंडल में पलामू प्रमंडल के छतरपुर व नौडीहा बाजार प्रखंड के अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों का भी मानदेय जल्द देने की मांग की है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *