18 फरवरी को हो सकती है जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, रुके हुए रिजल्ट जल्द निकलेंगे

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

पिछले कई महीने से खाली चल रहे जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली है . हो सकता है कि 18 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अध्यक्ष मिल जाए और अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है. पिछले कई महीने से यह पद खाली है. झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद खाली रहने की वजह से 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के मुख्य रिजल्ट रुके हुए हैं. इसके अलावा लगभग अलग-अलग 7 परीक्षा की भी रिजल्ट रुकी हुई है .22 अगस्त 2024 से अध्यक्ष का पद खाली है .उस समय तत्कालीन अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा का कार्यकाल खत्म हो गया था. इसके बाद ना तो किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है और ना ही अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है.इसे लेकर छात्राओं में काफी गुस्सा था और हाल के दिनों मे झारखंड के स्टूडेंट ने जेपीएससी को लेकर एक आन्दोलन चलाया था और जेपीएससी को लेकर उसकी शव यात्रा निकाली गई थी. इसके साथ ही साथ सर मुंडवाने का कार्यक्रम भी हुआ था और श्राद्ध कार्यक्रम भी हुआ था. इसके बाद विपक्ष ने भी सरकार से सवाल पूछा था .अब हो सकता है कि आगामी 18 फरवरी को जेपीएससी अध्यक्ष का पद भर जाए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *