Nitusingh jharkhand aajtak in
रांची की ज्योति सिंह माथारू झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका के लिए सिख समाज की पहली आंदोलनकारी घोषित
झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग ने 17 नए लोगों को आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया है. पहली बार सिख समाज से आने वाली रांची की ज्योति सिंह माथारू को भी झारखंड के सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया गया है. पद्मश्री मुकुंद नायक के पुत्र नंदलाल नायक को भी आयोग ने आंदोलनकारी का दर्जा दिया है मंत्री दीपिका पांडे की माता प्रतिभा पांडे को भी झारखंड आंदोलनकारी चिन्हित किया गया है इसके अलावा रांची शहर के कई लोगों को इसमें जोड़ा गया है