टैब का उपयोग होगा या नहीं, शिक्षा मंत्री लेंगे निर्णय

Share The News

2017 में 31 हजार स्कूलों को सरकार द्वारा टैब प्रदान किया गया था। एक टैब की कीमत ₹13000 थी । इस टैब को ऑन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का वीडियो संदेश आता है अब सवाल यह उठ रहा है कि सरकार बदल चुकी है और मुख्यमंत्री भी बदल चुके हैं तो क्या संदेश को बदला जा सकता है या यह टैब के उपयोग करने पर रोक लगाई जा सकती है । यह निर्णय नए शिक्षा मंत्री लेंगे ।

शिक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है एवं इससे संबंधित सूचना मुख्य सचिव को दी गई थी इस संबंध में कोई भी निर्णय शिक्षा मंत्री लेंगे । बता दें कि इस संदेश को हटाने के लिए विशेषज्ञ से बात की गई थी परंतु विशेषज्ञों का कहना है कि संदेश को नहीं हटाया जा सकता है यह संदेश डिवाइस इनबिल्ट है। विधानसभा चुनाव के दौरान 4 महीने तक टैब बंद था। बता दें कि जैप आईटी के देखरेख में सभी टैब की खरीदारी की गई थी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *