12 जुलाई को ही बटेगी नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद पहली नियुक्ति का दिया निर्देश

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सभी नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है .अब pgt के अभ्यर्थियों के इंतजार नहीं करना होगा. 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 12 जुलाई को बांटी जाएगी. इसके लिए कार्ड भी वितरित हो चुका है .पहले ही इस परीक्षा को लेकर काफी विवाद है .हाई कोर्ट में भी या मामला चल रहा है .वहीं दूसरी ओर pgt के अभ्यर्थी राजभवन के पास धरना दे रहे हैं कि इस परीक्षा में धांधली हुई है और एक ही सेंटर से 500- 500 स्टूडेंट का सिलेक्शन हुआ है जो निश्चित रूप से धांधली की ओर इशारा करता है .इसलिए परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए. इसके पहले चंपई सोरेन ने नियुक्ति पत्र बांटने का फैसला लिया था लेकिन उसके दो दिन बाद ही इसे स्थगित कर दिया गया ,तो बीजेपी ने ट्वीट करके कहा था कि यह स्टूडेंट की जीत हुई है .अब एक बार फिर से नियुक्ति पत्र पर कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो जाएंगे.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *