नौकरी देने के लिए ही तो आए हैं ,कहा मुख्यमंत्री ने. जल्द होगी जेएसएससी सीजीएल और पुलिस बहाली. कोई कुछ भी करे, नौकरी देकर रहेंगे.

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

फिर से नया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन नौकरी को लेकर काफी गंभीर है. उन्होंने अलग-अलग विभाग में जाकर लोगों को कहा है कि जल्द ही नौकरी की फाइल तैयार करें, कहीं भी दिक्कत और अड़चन है तो उसे दूर करें. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और कांस्टेबल की बहाली, excise की बहाली और दौड़ तुरंत शुरू हो जाएगी .जेएसएससी सीजीएल एवं जेएसएससी की सभी वैकेंसी जो लगभग 45000 पद है, वह सभी पद भरे जाएंगे.15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक सभी पद भरने के लिए उन्होंने कह दिया है .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार ने जो नौकरी देने का वादा किया था उसे पूरा करना ही उनका लक्ष्य है और वह पूरा करके रहेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी कितनी भी कोशिश कर ली लेकिन वह बाहर आ चुके हैं और आने के बाद सबसे पहले युवाओं के बारे सोच रहे हैं .झारखंड के युवा इन दोनों काफी परेशान है और वह चाहते कि उन्हें जल्द से जल्द नौकरी मिले.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *