11 गैर अनुसूचित जिले में नियुक्ति को लेकर के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

Share The News

झारखंड में गैर अनुसूचित जिला में नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी- झारखंड के हाई कोर्ट में जज संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में अर्थशास्त्र विषय की शिक्षक नियुक्ति के मामले में याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार को और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इसमें यह पूछा गया है कि जब 11 गैर अनुसूचित जिले में किसी प्रकार की रोक नहीं है तो फिर अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने में विलंब क्यों हो रहा है। इसमें प्रार्थी नीलम कुमारी धनबाद कि अभ्यर्थी है और अर्थशास्त्र विषय से परीक्षा पास की है ।उन्होंने ही कोर्ट को बताया कि जब किसी प्रकार का कोई स्टे नहीं लगा है ,फिर भी उन लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही है। इसमें अगली सुनवाई नवंबर में होगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार उसके पहले गैर अनुसूचित जिले में सभी विषयों की नियुक्ति कर देगी


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *