पुरानी सरकार की नियुक्तियों पर क्या बोला सुप्रियो भट्टाचार्य ने दुमका के रैली में आप भी सुनिए

Share The News

जे टेट अभ्यर्थियों के आंदोलन पर जेएमएम ने कहा यह पूर्व सरकार का फल है- रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 8 अक्टूबर से 2016 के जे टेट पास अभ्यर्थी आमरण अनशन कर रहे हैं ।इसे लेकर सरकार की हर कोशिश भी फ्लॉप साबित हो रही है कि धरना प्रदर्शन को तुड़वा दिया जाए लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह कहा कि यह भाजपा सरकार का प्रतिफल है। भाजपा सरकार की रोजगार योजना नहीं बनी थी इसलिए दिक्कत हो गया। आंदोलनकारी की मांग अगर न्याय के अनुसार सही होगी तो उसे देखा जाएगा। अभी इतना हरबड़ाने का जरूरत नहीं है ,सरकार के पास 4 साल बचा हुआ है इसलिए समय के अनुसार धीरे-धीरे नियुक्ति किया जाएगा और जो वायदा सरकार ने किया इसे पूरा किया जाएगा ।वहीं दूसरी ओर मोरहाबादी मैदान में कई अनशनकारी अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें रिम्स एवं सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *