Atmaram jharkhand aajtak in
डेंगू बीमारी पूरी तेजी से फैल रही है. भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में यह फैल चुका है. अलग-अलग देश डेंगू के मच्छर से कैसे बचा जाए उपाय खोज रहे हैं. फिलिपींस की राजधानी क्षेत्र के गांव ने डेंगू से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका सोचा है. इसके तहत मच्छर को जिंदा या मुर्दा लाने पर इनाम दिया जाएगा .निवासियों को प्रत्येक पांच मच्छर या मच्छर के लार्वा के बदले एक फिलिपींस पेसो जो भारत में 2 रुपए के बराबर होता है, इसका इनाम मिलेगा. यह तरीका मंडलियों शहर के एडिशन हिल्स गांव ने अपनाया है. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पूरा फिलिपींस डेंगू की चपेट में है. डेंगू कम करने के लिए ही इसे शुरूआत किया गया है.