Shabina abtaknews.live
वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने ट्वीट करके झारखंड सरकार को बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए नियुक्ति शुरू करने के लिए आग्रह किया है.उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि परीक्षा के आयोजन करने के पहले ही सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी प्रकार का कानूनी प्रक्रिया में नियुक्ति नहीं फंसे. अगर रोजगार देने का सरकार का इरादा है तो रोजगार जरूर से मिलेगा.सिर्फ नियत सही होगी तो नतीजा भी सही होगा इसलिए इस बार विज्ञापन निकालने के पहले और परीक्षा फल प्रकाशन तक यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि किसी भी रूप में यह कानूनी प्रक्रिया में नहीं जाए ,जिससे छात्र छात्राओं को रोजगार मिल पाएगा जिसके लिए वह वर्षों से तैयारी कर रहे हैं.