कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक ढाई साल से पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे हैं । नई सरकार बनने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की उम्मीदे बढ़ गई है। बता दें कि केयू के लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों को ढाई साल पहले ही पदोन्नति हो जानी चाहिए थी परंतु अब तक उनकी पदोन्नति नहीं की गई है।

कोल्हान विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2008 के बाद केयू में कोई भी इंस्टिट्यूट नहीं बनाया गया है और ना ही शिक्षकों की बहाली की गई है जिसके कारण इन शिक्षकों का प्रोन्नति भी लंबित है इंस्टिट्यूट के नही बनने के कारण शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर जेपीएससी और एचआरडी ने भी चुप्पी साध ली हैं।