हेमंत सरकार की पहली वर्षगांठ मोराबादी मैदान में हुआ समारोह सीएम बोले झारखंड को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Share The News

हेमंत सरकार की पहली वर्षगांठ मोराबादी मैदान में हुआ समारोह सीएम बोले झारखंड को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 5 साल में झारखंड आत्मनिर्भर बनेगा श्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य में झामुमो के नितृतववाली सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मोराबादी मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि 15 दिनों में जाति आय जन्म मृत्यु व आवासीय प्रमाण पत्र बनेगा। जो पदाधिकारी विलंब करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी सीएम ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर ₹225 और अगले वर्ष के अंत तक ₹300 करने की भी बात कही है समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह मंत्री रामेश्वर उरांव बादल सत्यानंद भोक्ता और सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी थी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं हमारा संकल्प है कि 5 साल के बाद झारखंड को किसी से भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी ब्लड बैंक हो या फिर केंद्र सरकार हमें किसी के सामने हाथ नहीं चलाना पड़ेगा हमारे राज्य के पास इतनी क्षमता है लेकिन पिछले 20 वर्षों में इस पर किसी सरकार ने चिंतन नहीं किया सीएम ने कहा कि राज्य में आंतरिक संसाधन में खनिज संपदा के साथ ही साथ पर्यटन खेल शिक्षा कला संस्कृति समेत कई अन्य क्षेत्रों में भरपूर क्षमता विद्यमान है इन सभी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल कर झारखंड राज्य का विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को नौकरी देने के लिए सरकार ने कार्य योजना तैयार कर ली है
योजनाओं और नीतियों की सौगात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री ने 12000 करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया साथ ही 5,33,455 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इमर्जिंग झारखंड का लोगो लांच किया गया जो झारखंड को आगे ले जाने का प्रतीक है वहीं सरकार के 1 वर्ष के कार्यक्रम का काफी टेबल बुक भी लॉन्च किया गया पूरे परिसर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भरा हुआ था.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *