हाई कोर्ट ने पुलिस के कार्यशैली पर नाराजगी जताई

Share The News

Minakshi jharkhand aajtak

हाई कोर्ट ने पुलिस के कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी
झारखंड हाई कोर्ट ने इचागढ़ थाना में हिरासत में लिए गए व्यक्ति के निर्मम पिटाई से गंभीर रूप से घायल होने के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की , चीफ जस्टिस परलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान सरायकेला खरसावां के पुलिस अध्यक्ष (एसपी)सशरीर हाजिर हुए । हाई कोर्ट ने एसपी से पूछा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के साथ मारपीट कैसे की गई? क्या पुलिस को मारपीट करने का अधिकार है ?
आरोप लगाया गया है कि इचागढ़ थाना पुलिस ने तरुण कुमार महतो को उठाया तथा उनकी बेरहमी से पिटाई की पिटाई से तरुण कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *