स्वास्थ्य कर्मियों के धनबाद सहित झारखंड में 400 पदों पर निकलेगी बंपर बहाली

Share The News

स्वास्थ्य कर्मियों के धनबाद सहित झारखंड में 400 पदों पर निकलेगी बंपर बहाली
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और और पढ़ाई करके नौकरी के इंतजार करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों की बंपर बहाली निकलने वाली है।
झारखंड में जल्द ही 4000 से अधिक एएनएम के पदों पर बहाली निकाली जाएगी। फिलहाल अभी पदों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में अनुमान बताया जा रहा है यह पदों की संख्या और ज्यादा हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारी सेवा देते हैं। धनबाद में सबसे ज्यादा जिला टीकाकरण विभाग में कार्यरत हैं। इसके बाद जननी शिशु सुरक्षा योजना, आईसीयू, सहित अन्य योजना में सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी होने के कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों में काम प्रभावित हो रहा है।
स्वास्थ सेवा के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य केंद्रों को वैलनेस सेंटर के रूप में तब्दील किया है। ऐसे में इन केंद्रों पर अभी मानव बल काफी कम है। पिछले 3 वर्षों से चिकित्सकों की बहाली विभाग कर रहा है । लेकिन पिछले 5 वर्षों से बड़े स्तर पर एक भी बहाली सरकार की ओर से नहीं की गई है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण जैसे कार्य में भी ठेका अथवा मानदेय पर बाहर से मानव बल को रखना पड़ रहा है। अनुबंध के आधार पर बहाली शुरू हो रही है। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बेरोजगार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी राहत मिलेगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *