जेपीएससी परीक्षा के लिए जमशेदपुर में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए जमशेदपुर में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 23318 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 2 सितंबर को जिला प्रशासन के द्वारा बैठक बुलाई गई है है जिसमें कि उन्हें कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए नियमों की जानकारी दी जाएगी.