मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय समीक्षा की बैठक में यह कहा कि स्कूलों में फीस नहीं देने पर किसी भी बच्चों का परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकता बता दे कि उन्होंने बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल सरकारी हो या निजी परंतु इसके कारण किसी भी बच्चे को परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया यह भी बताया कि मशीन बांटने ,मोटर बांटने के नाम पर अपव्यय किए गए हैं परंतु अब ऐसा नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब वही कार्य किया जाएगा जो गरीब परिवार में खुशहाली ला सकें साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया अभी कई विभागों में बहुत से पद रिक्त हैं जिसमें जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।