टाटा मोटर्स ने आवेदन प्राप्त करने ,छंटनी करने व स्कॉलरशिप देने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें यह बताया गया कि टाटा मोटर्स प्रबंधन कर्मचारी पुत्र- पुत्रियों को 2500- 5000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह चुनाव गठित कमेटी द्वारा कुछ सीमित छात्र-छात्राओं को चुना जाएगा जिन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी बता दें कि इसमें झारखंड बोर्ड के लिए 60 फ़ीसदी अंक एवं सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड वालों के लिए 70 फ़ीसदी अंक को अनिवार्य किया गया है।

इसके साथ ही कॉलेज स्कॉलरशिप के लिए मास्टर डिग्री करने वाले को प्रथम सत्र में स्टेट इंटर बोर्ड का अंक 60 फ़ीसदी व द्वितीय तृतीय सत्र में पीजी करने वाले को 60 फीसदी व अन्य के लिए 70% अंक को अनिवार्य किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।