सोलर लाइट खरीदारी में हुई गड़बड़ी की होगी जांच

Share The News

लोकायुक्त कार्यालय ने 14वें वित्त फंड में सोलर लाइट की खरीदारी में हुई गड़बड़ी की जांच का आदेश दिया गया है गौरतलब है कि जुगसलाई निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय में सोलर लाइट की खरीद पर गड़बड़ी की शिकायत की थी ।

लोकायुक्त कार्यालय ने प्रशासन से जाँच की रिपोर्ट मांगी है इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनी कांत मिश्रा को जांच की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले भी सोलर लाइट खरीदारी में हुई गड़बड़ी की जांच की गई थी पोटका प्रखंड के 34 पंचायत के 27 पंचायतों की सोलर लाइट में खरीदारी में गड़बड़ी के जाँच के बाद मुखिया एवं पंचायत सचिव पर केस दर्ज की गई थी एवं सरकारी राशि वसूल की गई थी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *