अनोखा : केरल के मस्जिद में होगा हिंदु विवाह संपन्न

Share The News

केरल के चेरुवल्ली मुस्लिम जमात मस्जिद में हिंदू विवाह संपन्न होगा । 19 जनवरी को होने वाली इस शादी में चेरुवल्ली जमात मस्जिद समिति के सचिव नजमुद्दीन अलुमुद्दील ने बातचीत के क्रम में बताया कि मस्जिद समिति शादी में लड़की को 10 तोला सोना और ₹200000 उपहार के रूप में देगी।

उन्होंने बताया कि लड़की का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और उन्होंने मस्जिद समिति से मदद मांगी थी पिछले साल लड़की के पिता की मौत के बाद उसके छोटे बच्चे की पढ़ाई के लिए भी मस्जिद के समिति द्वारा मदद की गई थी इसलिए मस्जिद समिति उनकी शादी में मदद कर रहे हैं। बता दें कि शादी में 1000 लोगों की खाने की व्यवस्था भी की गई है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *