
By abtaknews veenit
हाल ही में सोशल मीडिया में सीटेट की दो परीक्षा तिथि प्रकाशित की गई ,जिसमें यह दावा किया गया है । इस बार सीटेट की परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इस प्रकार के किसी परीक्षा से इनकार करते हुए कहा है कि ऐसा कोई भी मैसेज ऑफिशियल मैसेज नहीं है
कब है सीटेट 2020 का एग्जाम डेट
सोशल मीडिया पर सीटेट एग्जाम डेट को लेकर चल रहे फर्जी मैसेज से संबंधित खबर पर सीबीएसई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसा कोई भी ऑफिशल नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाएगी इस संबंध में सूचना दी जाएगी

कितने दिनों तक की वैलिडिटी होती है सी टेट सर्टिफिकेट की
पहले यह वैलिडिटी 7 वर्ष की होती थी लेकिन अब सीटेट ने यह कह दिया है कि जो भी उम्मीदवार परीक्षा पास कर जाएगा उसे आजीवन इसकी वैलिडिटी दी जाएगी ।यानी कि सीटेट की परीक्षा फिर दोबारा पास नहीं करनी पड़ेगी और वह टीचर बनने की योग्यता रखेगा।
वर्ष में कितना बार होता है सीटेट
सीटेट परीक्षा आमतौर पर वर्ष में दो बार आयोजित होती है एक बार जुलाई में और दूसरी बार दिसंबर महीने में अगर कोई भी उम्मीदवार सीटेट की परीक्षा पास किया है तो उसे भारत सरकार के नवोदय विद्यालय भारत सरकार का केंद्रीय विद्यालय मॉडल स्कूल में शिक्षक बनाया जाता है
सीटेट परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है
सीटेट परीक्षा में पहला पेपर में 150 नंबर का 150 प्रश्न पूछा जाता है जिसमें खास तौर पर शिक्षा मनोविज्ञान एवं बाल मनोविज्ञान शिक्षण पेडागोजी से संबंधित प्रश्न होते हैं एवं लैंग्वेज के भी प्रश्न पूछे जाते हैं लैंग्वेज के अलावा गणित पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ लगभग 60 प्रश्न पूछा जाता है
इसके अलावा दूसरे विषय में भी 150 अंक के 150 प्रश्न होंगे जिसमें साइंस और मैथ के लिए अलग से पेपर दिया जाता है और सोशल साइंस के लिए अलग से पेपर दिया जाता है