Neha abtaknews.live
जमशेदपुर baridih स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में वर्ष 2024 में दसवीं क्लास के बच्चों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. जिसमें बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा की गई और उनके भविष्य मंगल कामना भी की गई. इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में सरस्वती माता के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया एवं स्कूल के प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. राजेश्वर सिंह ने वर्ग दसवीं के बच्चों को बधाई देते हुए कहा की दसवीं का बहुत महत्व है और आपके जीवन में कक्षा 10 और 12वीं दोनों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सफलता अर्जित किया जाना चाहिए. इसलिए प्रत्येक स्टूडेंट को समय के महत्व को समझना चाहिए. इस अवसर पर स्कूल के महेश दास, सीमा सिंह ,नीला विश्वकर्मा ,सविता पांडे सोनी गुप्ता उपस्थित हुए.