चंपई सोरेन की पहली बैठक में ही जेएसएससी बिल्डिंग तोड़फोड़ मामले में कड़ा निर्देश

Share The News

Raman abtaknews.live

मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर चंपई सोरेन की अध्यक्षता में अपने आवास में एक बैठक रखा गया. जिसमें बड़े-बड़े अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में विधि व्यवस्था और अपराध को लेकर निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चंपई soren को बताया कि पिछले दिनों नामकुम थाना अंतर्गत जेएसएससी बिल्डिंग में तोड़फोड़ की घटना हुई थी ,जिसमें बहुत सारे लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला करके अध्यक्ष के ऊपर भी हमला कर दिया गया था ,इसे लेकर मुख्यमंत्री champai सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पुलिस प्रशासन त्वरित एक्शन ले और ऐसा भविष्य में नहीं हो ऐसी सुनिश्चित व्यवस्था की जाए. जेएसएससी परिसर में हंगामा मामले में एसआईटी गठित भी किया जाए. एसआईटी गठन करके जल्दी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए. और इसका पुनरावृत्ति नहीं हो जाए, इसलिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसके अलावा अन्य घटना पर भी ध्यान रखा गया. गौरतलब है की जेएसएससी घेराव मामले में 15 नाम सहित 3 हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज किया गया है. इस मामले में कई गैर जमानती धाराएं लगाई गई है जिसमें 307, 353 ,323 332 प्रमुख है. इसके अलावा 11 अन्य धाराएं भी लगाई गई है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *