साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय आईएएस अकादमी के रांची केंद्र पर सेमिनार में शामिल हुए

Share The News

Raman abtaknews.live

जेपीएससी परीक्षा को कैसे पास किया जाए एवं लेखन शैली मुख्य परीक्षा के लिए कैसे विकसित किया जाए इसे लेकर vinay आईएएस अकादमी के रांची स्थित लालपुर हरिओम टावर में सेमिनार आयोजित की गई .जिसमें यूपीएससी जीपीएससी की छात्र छात्राओं ने साहिबगंज के वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार से सवाल पूछे .राजेश कुमार ने अपनी तैयारी के दिनों के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे तैयारी की थी और कठिन परीक्षा में कैसे सफलता पाई. उन्होंने बताया कि विनय सर झारखंड के यूट्यूब चैनल से वह कैसे मार्गदर्शन प्राप्त दूर रहकर भी किया करते थे. उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग परीक्षा को पास करने के लिए patience और मेहनत के अलावा सही योजना का होना बहुत जरूरी है. आगे सेमिनार में आते रहेंगे.कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय ias अकादमी की सोनी कुमारी रतन कुमारी अभिनव सर अश्विनी अनुराग एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का मुख्य भागीदारी रहा छात्राओं ने मुख्य परीक्षा के लिए रणनीति कैसे बनाएं प्रतिदिन कितना क्वेश्चन लिखना चाहिए इसे लेकर सवाल पूछा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *