Raman abtaknews.live
बिरसा नगर स्थित ज्ञानदीप विद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह के दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए . समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण एवं झारखंड के संस्कृति को बचाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया .विद्यालय परिवार की सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सिस्टर और मौके पर आए स्कूल की सेक्रेटरी सचिव प्रधानाध्यपीका इस कार्यक्रम में उपस्थित थे .इस कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के अभिभावक भी सम्मिलित हुए. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में saryu rai ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह एक बेहतर स्कूल है और आने वाले समय में यह स्कूल को प्लस टू स्कूल करवाने में जो भी उनसे सहायता हो पाएगा वह करेंगे. उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत भी किया. इसके पहले स्कूल परिवार की ओर से श्री saryu rai जी को और विनय कुमार जी को साल ओढ़कर सम्मानित किया गया एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. विनय सिंह ने कहा की झारखंड की संस्कृति पूरे विश्व में विख्यात है एवं वे स्वयं सभी जनजाति के ग्रामीण क्षेत्र में जाकर वहां की संस्कृति को दिखाते हैं.