सादिया खातून को मिला छात्र प्रतिभा सम्मान में बेस्ट स्टूडेंट का खिताब

Share The News

Seems abtaknews.live

स्कूल के कार्यक्रम में उच्च अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ .जिसमें अलग-अलग संकाय से 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया .इसी क्रम में मिस्टर सोहेल अहमद की सुपुत्री सादिया खातून को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान दिया गया. सम्मान लेते समय छात्रा के माता-पिता दोनों मंच पर उसके साथ उपस्थित थे. सोहेल अहमद ने अब तक न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी का सपना साकार करना चाहते हैं इसलिए पढ़ाई को लेकर वह हमेशा उसे आगे बढ़ाने की बात करते हैं .यह छात्रा डीबीएमएस स्कूल की छात्रा है. इसने 93% नंबर लाकर परिवार का नाम रोशन किया है .यह mango रोड नंबर 1 की निवासी है और अभी वर्तमान समय में डीएवी स्कूल बिस्टुपुर से बायो साइंस की पढ़ाई कर रही है. आगे चलकर यह डॉक्टर बनना चाहती है . सादिया खातून ने कहा अब उसका पूरा फोकस आगामी नीट परीक्षा पर है ,जिसमें वह अच्छा अंक लाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में जाना चाहती है. जिसकी तैयारी वह sakchi स्थित एक बेहतर कोचिंग संस्थान से कर रही है . सादिया खातून के पिता juha पॉलीमर्स कंपनी के मालिक है. जो काफी व्यस्तता रहने के बावजूद भी अपने बच्चों की पढ़ाई में काफी ध्यान देते हैं .इस सम्मान के मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *