जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस 11th-12th jpsc pt syllabus

Share The News

Nidhi abtaknews.live

झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा ली जाती है, जिसमें 2 विषय होते हैं. प्रथम पत्र सामान्य अध्ययन का होता है एवं द्वितीय पत्र झारखंड सामान्य ज्ञान का होता है .प्रथम पत्र जो सामान्य अध्ययन का होता है इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं जो ऑब्जेक्टिव रहेंगे. प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है (100×2marks)=200 marks.इसमें चार ऑप्शंस दिए जाते हैं .इसके सिलेबस निम्नलिखित है?

भारत का इतिहास से 15 प्रश्न होता है ,जिसमें प्राचीन भारत मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत के पांच + पांच +5=15 प्रश्न रहते हैं.

भारत का भूगोल से कुल 10 प्रश्न होता है जिसमें सामान्य भूगोल एवं भौतिक भूगोल से 3-3 प्रश्न, आर्थिक भूगोल एवं सामाजिक जननकी(janankiya) भूगोल से दो- दो प्रश्न रहता है.

भारतीय राजव्यवस्था और शासन से कुल 10 प्रश्न होते हैं ,जिसमें भारत का संविधान से 4 प्रश्न ,लोक प्रशासन और सुशासन से 4 प्रश्न, पंचायती राज व्यवस्था से 2 प्रश्न होता है.

आर्थिक व्यवस्था से 10 प्रश्न होते हैं .जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के आधारभूत लक्षण से 4 प्रश्न, विकास और आर्थिक मुद्दे से 4 प्रश्न, आर्थिक सुधार और वैश्वीकरण से दो प्रश्न होता है .

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से 15 प्रश्न होता है. जिसमें सामान्य विज्ञान का 6 प्रश्न कृषि और तकनीकी विकास का 6 प्रश्न, सूचना और संचार तकनीक का 3 प्श्न होता है.

इसके अलावा 10 प्रश्न झारखंड के इतिहास समाज संस्कृति और विरासत से होता है.

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटना के लिए 15 प्रश्न और बहुत प्रकार के अलग-अलग सामान्य ज्ञान से 15 प्रश्न होते हैं जैसे कि मानवाधिकार ,नगरीकरण, खेलकूद ,आपदा प्रबंधन, गरीबी ,बेरोजगारी, पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र संघ और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी.

इसी प्रकार से झारखंड के प्रारंभिक परीक्षा का द्वितीय पत्र होता है.

PAPER 2 JHARKHAND (100 questions ×2 marks=200 marks)

द्वितीय पत्र में कुल 100 प्रश्न होते हैं ,जिसमें कुल अंक 200 होता है .सभी प्रश्न दो अंक के होते हैं. प्रत्येक प्रश्न ऑब्जेक्टिव होगा इसमें अलग-अलग खंड निश्चित है .खंड ए से झारखंड का इतिहास में 8 प्रश्न होते हैं जिसमें मुंडा शासन व्यवस्था से एक प्रश्न, नागवंशी शासन व्यवस्था से एक प्रश्न, padha पंचायत शासन व्यवस्था से एक प्रश्न ,मांझी परगना शासन व्यवस्था से एक प्रश्न ,मुंडा मंकी(mundamankey) शासन व्यवस्था से एक प्रश्न ,ढोकला सोहर(dhoklo sohor) शासन व्यवस्था से एक प्रश्न, जातीय पंचायत शासन व्यवस्था से दो प्रश्न होता है .

खंड बी में झारखंड का आंदोलन है, जिसमें कुल 7 प्रश्न दिया जाता है .जिसमें झारखंड के सदन(sadan) से एक प्रश्न. झारखंड के आदिवासी से एक प्रश्न, झारखंड के स्वतंत्र सेनानी से एक प्रश्न, झारखंड के विभूति से दो प्रश्न, झारखंड आंदोलन एवं राज्य गठन से दो प्रश्न होता है.

Part सी में झारखंड की विशिष्ट पहचान होती है .जिसमें झारखंड की सामाजिक स्थिति से एक प्रश्न, झारखंड की सांस्कृतिक स्थिति से एक प्रश्न, झारखंड की राजनीतिक स्थिति से एक प्रश्न, झारखंड की आर्थिक स्थिति से एक प्रश्न, झारखंड की धार्मिक विशेषताएं एवं पहचान से एक प्रश्न होता है. Part D में झारखंड का लोक साहित्य नृत्य संगीत दर्शनीय स्थल एवं आदिवासी संस्कृति है जिसमें झारखंड के लोक साहित्य से एक प्रश्न, पारंपरिक कला एवं लोक नृत्य से एक प्रश्न ,लोक संगीत एवं वाद से एक प्रश्न ,दर्शनीय स्थान ,प्राकृतिक, ऐतिहासिक धार्मिक स्थल से एक प्रश्न.

आदिवासी जाति प्रजाति और विशेषता से एक प्रश्न रहेगा .

Part E-झारखंडी साहित्य और झारखंडी साहित्यकार से पांच प्रश्न रहेंगे. Part F-झारखंड के प्रमुख शिक्षण संस्थान से 3 प्रश्न होगा. Part G-झारखंड के खेलकूद से 5 प्रश्न होंगे .

Part H(12questions)-झारखंड का भूमि संबंधी कानून जिसमें छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम(5q), संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम से पांच प्रश्न और अन्य राज्य के कानून से दो प्रश्न रहता है.

Part I- इसी प्रकार से 1947 से राज्य में आर्थिक विकास क्या हुआ है झारखंड का भूगोल जंगल नदी पहाड़ पर्वत खनिज और खान से 10 प्रश्न रहेंगे .

Part J-झारखंड की औद्योगिक नीति विस्थापन और पुनर्वास नीति से 6 प्रश्न होंगे .

Part k-झारखंड के प्रमुख उद्योग का नाम और स्थान औद्योगिक विकास से पांच प्रश्न रहेगा .

Part L-झारखंड के प्रमुख योजनाएं एवं उप योजना से पांच प्रश्न होगा.

Part M- झारखंड में जंगल प्रबंधन एवं वन्य जीव जंतु संरक्षण कार्य से पांच प्रश्न रहेगा .

Part N-झारखंड राज्य के पर्यावरण संबंधित पर्यावरण में हो रहा परिवर्तन, मिटिगेशन और अनुकूलन से 7 प्रश्न होंगे .

Part o-झारखंड के आपदा प्रबंधन से पांच प्रश्न रहेंगे

Part P-झारखंड से संबंधित विभिन्न प्रकार के तथ्य और समसामयिक घटना को लेकर कुल 7 प्रश्न होगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *