– झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी श्री सरयू राय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके ऊपर नामकुम में जमीन हड़पने का जो मामला बताया गया है

वह सरासर गलत है और उन्हें बदनाम करने की साजिश हो रही है, उन्होंने महिला आयोग की कल्याणी शरण पर भी आज जवाब दिया और कहा कि वे चुनाव में उनके विरुद्ध प्रचार की है जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है

, उन्होंने बताया कि उक्त जमीन की खरीद 2001 में की गई थी उस समय वह महिला कहां थी और आज जब वह मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है, उन्होंने जो जमीन खरीदी है उसकी पूरी रसीद डाक्यूमेंट्स भी साथ में है

एक भी पैसे की कहीं गड़बड़ी नहीं हुई है, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में हार के डर से बौखला गई है खासकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के इशारे पर ऐसा कुछ हो रहा है,