सरकार मेरी जासूसी कराती थी : सरयू राय

Share The News

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सरकार को लेकर एक नया खुलासा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार उनकी जासूसी कराती थी और उनका फोन भी टेप किया जाता था। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व जब वह साहिबगंज के दौरे पर गए थे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी ।

सरयू राय ने कहा कि पुलिस से जानकारी लेने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि एडीजी स्तर के एक ने अधिकारी ने जासूसी और फोन टेपिंग का आदेश भी दिया था। वह पूछे जाने के बाद कि क्या यह आम सरकारी कामकाज का हिस्सा है तो उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसी लिखित आधार पर मेरी जासूसी नहीं हो रही थी कुछ लोग हमारे ऊपर नजर रखना चाहते थे जिस वजह से जासूसी की जा रही थी ।

उन्होंने कहा कि मैंने उचित फोरम पर बात रखी थी और डीजीपी से शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । मैं कोई गैर कानूनी काम नहीं करता था तो फिर मैं क्यों डरता, वह जासुसी करवा रहे थे इससे क्या फर्क पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में राज्य के गृह सचिव की बात भी डीजीपी एसएसपी नहीं मानते तो क्या कहा जाएगा। श्री राय ने कहा कि सीतारामडेरा थाने में पुलिस की लाठीचार्ज जांच की मैंने मांग की , मेरे पास इसके सबूत भी थे लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *