झारखंड विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर महागठबंधन का लाजवाब प्रदर्शन रहा। विधानसभा की 81 सीटों में 28 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित है , इनमें से 25 सीटों पर झामुमो एवं कांग्रेस को जीत मिली है।


1 सीट पर झारखंड विकास मोर्चा की जीत हुई है , तथा अन्य 2 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। पिछले चुनाव से अब तक चुनाव की स्थिति देखी जाए तो जनजातीय सीटों पर भाजपा का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है ।

बता दें कि 2005 में भाजपा ने 28 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी, 2009 में भाजपा ने 28 में से 9 तथा 2014 में 28 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव में भाजपा ने संथाल एवं कोल्हान परगना की एक भी एसटी में जीत नहीं मिली है ।

कोल्हान में पिछली बार भाजपा के पास 2 सीटें थी इसके अतिरिक्त दक्षिणी छोटानागपुर के कई सीटों पर भी भाजपा का कब्जा था। परंतु इस बार भाजपा के प्रति जनजातियों की नाराजगी स्पष्ट रूप से देखी गई है।