शैलेश रंजन सिन्हा ने 2025 JPSC परीक्षा में हासिल की रैंक-55, छात्रों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Share The News


2025 की झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में शैलेश रंजन सिन्हा ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए रैंक-55 हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम और निरंतर समर्पण का परिणाम है बल्कि आने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत भी है।

शैलेश रंजन सिन्हा का मानना है कि सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास, सही दिशा और आत्मविश्वास सबसे ज़रूरी है। वे कहते हैं कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें सीखने और और मज़बूत बनने का अवसर समझना चाहिए।आज उनकी इस सफलता से झारखंड के युवाओं को यह संदेश मिलता है कि अगर लक्ष्य बड़ा है तो कठिनाई कितनी भी क्यों न हो, मेहनत और धैर्य से हर मुकाम पाया जा सकता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *