रांची : 2025 जेपीएससी (Jharkhand Public Service Commission) के परिणाम में भूपेन्द्र सिंह ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर लगन के बल पर 56वाँ रैंक प्राप्त किया है।
भूपेन्द्र की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि उनके दोस्तों और शिक्षकों का भी मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।