बीते शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को टीआरएफ ,गोलमुरी शीतला मंदिर एवं बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान में नागरिक ने इनका अभिवादन किया गया।
जिसमें बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान स्थित उन्हें लड्डुओं से तौला गया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि वह शुरू से ही नागरिकों को मालिकाना हक दिलवाना चाहते हैं परंतु उनके सहयोगी उनका साथ नहीं देते इस वजह से वह यह कार्य करने में असफल थे ।
परंतु उन्होंने कहा कि नई सरकार इस बिल पर गंभीर रूप से कार्य करेंगे और लोगों को मालिकाना हक दिल पाएंगे। उन्होंने रोजगार से संबंधित भी बात की और उन्होंने कहा कि रोजगार स्थानीयों को मिले इस संबंध में वह कंपनी प्रबंधन से बात करेंगे ।

बता दें कि इस अवसर पर जेपी सिंह ,चंद्रगुप्त सिंह ,डॉ राजीव ठाकुर ,अजय सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।