Shabina abtaknews.live
झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट निकाला जाएगा. गौरतलब है वर्ष 2016 से यह नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है .सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 15 मार्च तक इस नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लेना है .इसी बीच में जो स्टूडेंट काउंसलिंग में नहीं आए तो उन्हें दोबारा मौका दिया गया है .अब जेएसएससी ने कहा है इसके बाद किसी को मौका नहीं दिया जाएगा .कुल मिलाकर वर्ष 2016 में अनुसूचित जिला में 8423 और गैर अनुसूचित जिला में 9149 पद पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन हाईकोर्ट की बेंच ने 1 सितंबर 2020 को राज्य सरकार के नियोजन नीति और हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुना दिया था और यह बताया था कि है इसलिए हाईकोर्ट ने 13 जिले में नियुक्त शिक्षक को नियुक्ति को रद्द कर दिया था और गैर अनुसूचित जिले के नियुक्ति को बरकरार रखा था.