शिक्षक दिवस समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा विनय आईएएस अकैडमी शहर के लिए गौरव है

Share The News

Vks jharkhandaajtak.in

जमशेदपुर के विनय आईएएस अकादमी के शिक्षक दिवस समारोह में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पहुंची और उन्होंने शहर की सिटी टॉपर जेपीएससी परीक्षा में सामान्य केटेगरी में आने वाली खुशी पांडे को सम्मानित भी किया. इस मौके पर भी vinay आईएएस अकैडमी यूपीएससी के स्टूडेंट्स ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया. कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी बैच की रश्मी कुमारी ने किया. इसका प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ जिसमें नृत्य स्मृति ने किया. इसके अलावा कार्यक्रम में अलग-अलग पार्टिसिपेंट ने नृत्य से मन्त्रमुग्ध कर दिया. जिसमें उपासना,आशी, सुनीता ,रिमझिम ,दिलप्रीत ,अंबिका एवं रवीना ने नृत्य किया. कार्यक्रम के दौरान विनय आईएएस अकैडमी को लेकर ज्योति किरण ने बताया कि अकादमी कैसे शून्य से शिखर तक पहुंचा है.पिछले 25 वर्षों में अकादमी से हजारों बच्चे अलग-अलग सरकारी नौकरी में जा चुके हैं .अपने कविता के माध्यम से अविनाश तिवारी एवं राहुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया की शिक्षक दिवस का क्या महत्व होता है. कार्यक्रम के दौरान विनय आईएएस अकादमी के संचालक विनय सिंह,सोनी , मीनाक्षी, जयशंकर राज वर्मा ,राजीव रंजन सिंह, श्वेता ,पूजा कुमारी ,संजना ,आशा पांडे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे .कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रभात खबर के संदीप savarn, टाटा स्टील के दीपक पूर्ति चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय ,एवेन्यू मेल के संपादक उमाशंकर शामिल हुए . कार्यक्रम के दौरान इसी वर्ष जेपीएससी परीक्षा में 13वीं रैंक लाने वाली खुशी पांडे ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि वह इस परीक्षा में जगह पाने के उपरांत आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में आई है. खुशी पांडे के साथ उनके पिता प्रमोद पांडे भी कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में कुणाल कुमार ,तस्नीम ,दीपांशु, जय, एवं अन्य का विशेष योगदान रहा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *