विश्वविद्यालय अधिकारियों के निकाली गई नियुक्ति विज्ञापन में दिए गए शर्तों को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस

Share The News

जेपीएससी द्वारा निकाली गई विश्वविद्यालय अधिकारियों की नियुक्ति में निकाले गए विज्ञापन में लिखे गए शर्तों को लेकर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान है क्योंकि आयोग द्वारा निकाले गए विज्ञापन में यह बताया गया है कि रजिस्ट्रार, फाइनेंसर और एग्जाम कंट्रोलर यह तीन पोस्ट है इसमें नियुक्त उम्मीदवार 4 वर्ष तक कार्य कर सकते हैं यदि विश्वविद्यालय चाहे तो इसमें और 4 वर्ष का कार्यकाल बढ़ा सकते हैं इसके अलावा इस विज्ञापन में एक और शर्त रखी गई है जिसमें इन पदों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की आयु 55 वर्ष से कम होने पर ही उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

दूसरी तरफ यह बताया गया है कि इन पदों पर अभ्यर्थियों के लिए सेवानिवृत्ति का आयु 60 वर्ष है .बता दे कि अभ्यर्थियों में एक तरफ नियुक्ति पर 4 वर्ष के लिए है तथा दूसरी तरफ सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 60 वर्ष लिखने के कारण असमंजस की स्थिति हो गई है जिस कारण से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं कि अगर कोई अभ्यर्थी जो 59 वर्ष का है अगर साक्षात्कार में टॉप करता है तो आयोग द्वारा उसकी नियुक्ति अनुशंसा की जा सकती है और उसका उस उम्मीदवार का कार्यकाल लिखे गए शर्तों के अनुसार केवल 1 वर्ष का होगा या फिर 4 वर्ष पूरा करेगा बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *