छठी जेपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री की मंजूरी

Share The News

छठी जेपीएससी परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मंजूरी दे दी गई है बता दे कि इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने व अनुशंसा भेजने में जेपीएससी को लगभग 4 साल लग गए । हालांकि जेपीएससी ने 7वीं,8वीं व 9वीं के नियुक्ति के लिए कुल 326 पदों पर 1 जून 2020 को कार्मिक विभाग के पास एक अनुशंसा भेज दी थी । इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में 73 महिला अभ्यर्थी शामिल है । गौरतलब है कि छठी जेपीएससी शुरू से ही विवादों में रही है । बता दें कि इसके रिजल्ट को तीन बार संशोधित करके निकाला गया।

जिसमें पहली बार रिजल्ट का प्रकाशन 23 फरवरी 2017 को किया गया जिसमें 5138 विद्यार्थी सफल हुए हैं, दूसरी संशोधित रिजल्ट 11 अगस्त 2017 को निकाला गया जिसमें 6103 अभ्यर्थी सफल हुए जिसके बाद तीसरा संशोधित रिजल्ट 6 अगस्त 2018 को प्रकाशित किया गया जिसमें 34634 अभ्यर्थी सफल हुए। जिसके बाद इसकी मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2019 को ली गई एवं इस के रिजल्ट का प्रकाशन 15 फरवरी 2020 को किया गया ,जिसमें 990 अभ्यर्थी सफल हुए। फिलहाल अभी मामला हाई कोर्ट में है और छात्र सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए हैं । इसमें सीएम के अनुमोदन के बाद प्रशासन 326 पदों में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 143 ,झारखंड शिक्षा सेवा के 36 ,झारखंड वित्त सेवा के 104 एवं झारखंड योजना सेवा के 18 पद रिक्त हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *