विजया गार्डन ब्रह्मऋषि समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

Share The News

Abtaknews.live

जमशेदपुर स्थित विजय गार्डन का पारिवारिक मिलन समारोह ब्रह्मऋषि समाज का छोटा बाकी डैम में आयोजित किया गया. इस समारोह में सिर्फ विजय गार्डन ब्रह्मऋषि समाज के लोग सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मऋषि विकास मंच विजय गार्डन की ओर से किया गया था. जिसमें सभी सदस्यों ने आपस में पारिवारिक जानकारी साझा की एवं एक वन भोज का भी आयोजन किया गया.

मौके पर म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन हुआ जिसमें पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग विजेता हुए. पुरुष वर्ग में विनय सिंह, हरि मिलन सिंह एवं श्याम सुंदर पांडे विजेता बने जबकि महिला वर्ग में वीणा कुमारी ,शिखा श्याम विजेता बनी. इस संबंध में डॉ आर पी सिंह, रामकृपाल तिवारी एवं परशुराम सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विजय गार्डन के ब्रह्म ऋषि परिवार का एक पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जाता है ,जिसमें यह कोशिश होती है कि समाज को एकजुट रखा जाए एवं किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर समाज की ओर से मदद पहुंचाई जाए. विजय गार्डन में वर्तमान में लगभग 75 परिवार ब्रह्माऋषि परिवार से जुड़े हुए हैं .आगे भी ब्रह्माऋषि समाज का कार्यक्रम होता रहेगा एवं समाज के बच्चों के लिए के लिए भी कार्यक्रम किया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने किया .जबकि म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम का संचालन विमला सिंह एवं रिंकू राय ने किया .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *