विजया गार्डन बारीडीह में महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ , शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम

Share The News

Raman abtaknews.live

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद एवं राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद शहर के अलग-अलग स्थान पर सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया .बारीडीह स्थित विजयागार्डन में केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के और से सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई ,ढोल नगाड़ा व कीर्तन करते हुए महिलाओं ने पाठ की शुरुआत की एवं देर शाम को राम भगवान की आरती हुई. पूरे क्षेत्र में दीपावली की तरह कॉलोनी को सजाया गया . शाम के समय सभी घर में दीपक जलाकर राम भगवान के लिए श्रद्धा व्यक्त की गई. आज को आयोजन करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने जो सपना देखा था वह आज सोमवार को साकार हो गया है .प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को राम भगवान का उत्सव दिवस मनाया जाएगा. सुंदरकांड में प्रमुख रूप से विमला सिंह, रिंकू राय ,बेबी कुमारी , वीणा झा, मीता पाल ,अर्चना कुमारी ,कौशल्या, कुमारी नीता वर्मा शामिल रही .इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में परशुराम सिंह, सुब्रत सरकार, राजेश कुमार सिंह, सुबोध सिंह, रामकृपाल तिवारी, मदन मोहन प्रसाद, अजय कुमार, आर.के. राय, हरि सिंह , डॉ विकास, आलोक कुमार हित कई लोगों का योगदान रहा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *