मून सिटी मानगो में कॉलोनी वासियों ने किया भगवान राम की आरती.

Share The News

Raman abtaknews.live

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद एवं राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद शहर के अलग-अलग स्थान पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया .मानगो स्थित मून सिटी में कॉलोनी वासियों ने भगवान राम के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एक जुट होकर देखा. इसी दौरान मून सिटी की महिलाएं व पुरुष एक साथ राम भगवान की आरती भी किया .कार्यक्रम के दौरान विश्वनाथ प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ,सुशील कुमार, मनोज सिंह एवं राकेश सिंह की मुख्य भागीदारी रही .यह भी संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को राम भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. कार्यक्रम के उपरांत शाम के समय सभी कॉलोनी वासी ने घर में दीप जलाकर एवं फटाका फोड़ कर खुशी का इजहार किया.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *