विजया गार्डन की महिलाओं ने शिवरात्रि एवं महिला दिवस मनाने का लिया निर्णय.

Share The News

vks jharkhand aaj tak news in

बारीडीह विजया गार्डन में विजया गार्डन के प्रत्येक फेज की महिलाओं की आज एक बैठक की गई. जिसमें विजया सोशल महिला समिति का गठन किया गया. जिसके कोर मेंबर में 40 महिलाओं को शामिल किया गया. 40 महिलाओं के नेतृत्व में विजया गार्डन से जुड़ी हुई सामाजिक और धार्मिक कार्य में मदद पहुंचाई जाएगी .कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं में अर्चना ठाकुर, आरती गुप्ता, कंचन सिंह ,साधना सिंह ,हैप्पी मुखर्जी ,मीता पाल, बिना झा , सुनीता, रितु सिन्हा, रूबी मंडल,अर्पण भावना, रजनी, विजया प्रभा, माला ठाकुर, मंजू सिंह, निभा चौधरी, सीमा वर्मा, पिंकी सिंह, अपराजिता शर्मा, विनीता आनंद, रेणु सिंह, एम . मीना, रेणु कुमारी सिंह, रेखा काउंटी, सीमा केवल, सुजाता पानी, निशा श्रीवास्तव,सुनीता युगल, पायल राज, अंजना, रितिका मुन्नी देवी ,रानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित हुआ की फरवरी महीने में महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाया जाएगा.इसके लिए रुद्राभिषेक एवं शिव बारात निकाली जाएगी. इसके साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा .इसके लिए वर्तमान समय में एक टीम का गठन किया गया. शिवरात्रि को सफल बनाने के लिए रेनू,आरती ,अर्चना, अपराजिता ,कंचन, साधना,सीमा, मुन्नी देवी, रानी पिंकी को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए रूबी, हैप्पी मुखर्जी ,निशा ,रीना सिंह, रीता कुमारी, माला, विजया, सीमा,सुनीता युगल पिंकी एवं अन्य को जिम्मेवारी दी गई है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *