vks jharkhand aaj tak news
ओल्ड बारीडीह बड़ा मैदान के पास टिस्को क्वार्टर 479 में प्रियंका कुमारी उम्र 31 वर्ष में ने जब मंगलवार को करीब 2:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया तो यह मामला विभिन्न स्थान पर विजया गार्डन में यह घटना हुआ, ऐसा बोलते हुए न्यूज़ में दिखाया गया.लेकिन जब हमारे संवाददाता ने पड़ताल किया तो पता चला कि यह घटना tisco क्वार्टर ओल्ड baridih के पास का बड़ा मैदान का है .जिस समय यह घटना घटा उस समय घर में कोई भी नहीं था, बेटी बाहर खेल रही थी और बेटा अपने दादा के घर विजया गार्डन में आया हुआ था. बाद में पति और भाई ने ओल्ड baridih का बड़ा मैदान के पास के क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर tinplate अस्पताल ले गए,जहां प्रियंका कुमारी को मृत्य घोषित किया गया. इसके बाद दोनों पक्ष से कई लोग आमने-सामने आ गए.फिलहाल पुलिस देवर और ससुर से पूछताछ कर रही है. प्रियंका के पिता ललन राय के बयान पर प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज हुआ है. इसमें पिता ने यह बताया कि जब से प्रियंका का देवर ऑस्ट्रेलिया से वापस आया है, तो वह प्रताड़ित करता था और इसके चलते ही उसकी बेटी ने इस प्रकार का कदम उठाया है. प्रियंका की मां सुचित्रा देवी ने भी बताया की बेटी की शादी 7 साल पहले टाटा स्टील कर्मी प्रशांत कुमार के साथ हुई थी. पति-पत्नी में प्रतिदिन कुछ ना कुछ विवाद होता रहता था लेकिन उनके देवर अमन कुमार और ससुर अनिल कुमार सबसे ज्यादा उन्हें परेशान करते रहते थे इसी कारण से ऐसी घटना घटी है.