टीमलीज की रोजगार परिदृश्य की दूसरी छमाही रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर से मार्च की अवधि में 19 क्षेत्रों में से 7 क्षेत्रों में नौकरी की गतिविधियों में सुधार आने की संभावनाएं है जबकि 9 क्षेत्रों में 9 क्षेत्रों में रोजगार की गतिविधियों में कमी आने की आशंका है ।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं व औषधि , ई-कॉमर्स, शैक्षिक सेवा, बिजली एवं लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में रोजगार की गतिविधियों में सुधार आ सकती है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में बताया कि कोई ऐसा कारण नजर नहीं आता जिससे कि यह बात स्पष्ट की जा सके कि रोजगार में कमी आई है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा रोजगार के सृजन के लिए योजनाओं पर कार्य कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार यह कहा गया है कि मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई ,बेंगलुरु ,दिल्ली ,कोलकाता में रोजगार के अवसर सकारात्मक दिख रही है।परंतु इंदौर ,अहमदाबाद, कोच्चि ,नागपुर में रोजगार के अवसर में नकारात्मकता देखने को मिल रही है।