मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने बुधवार को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि निर्माण किए गए 10 नए आईटीआई भवन को 3 महीने के अंदर शुरू किया जाए और साथ ही साथ पढ़ाई में उन ट्रेडो पर फोकस किया जाए जो रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है उन्होंने रोजगार कार्यालयों की घटती उपयोगिता को देखते हुए एक डैशबोर्ड बनाने की बात कही है.

कॉलेजों के संबंध में उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों के संचालन के विभागीय स्तर पर समन्वय बनाने की बात भी कही तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि बीआईटी पिलानी मणिपुर इत्यादि को अनुदान देने एवं उसमें शर्त के अनुसार झारखंड के कितने छात्रों ने अब तक नामांकन लिया है तथा छात्रों से ली जाने वाली फीस ,आमदनी एवं व्यय की क्या स्थिति है इसकी जानकारी देने को भी कहा है.

उन्होंने सरकारी भवन के सामान्य रखरखाव की जिम्मेदारी भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार को दी है और उनसे जल्द ही इससे संबंधित विभागों की पॉलिसी बनाने को कहा है उनका कहना था कि रखरखाव पर ध्यान देने से भवन टिकाऊ होगा साथ ही साथ उन्होंने रांची के तारामंडल एवं साइंस सिटी के अपग्रेडेशन की भी बात कही है ।उन्होंने कहा कि साइंस सिटी एस्ट्रोनॉमी क्लब के साथ वहां पर कैफिटेरिया, लेजर शो इत्यादि का भी पैकेज बनाया जाए जिससे वहां आने वाले लोगों का मनोरंजन भी हो सके।