राज्य में लगभग 20 हजार पारा शिक्षकों का वेतन केवल बायोमैट्रिक्स उपस्थिति नही बनाने कारण रोका गया। झारखंड शिक्षा परियोजना के अनुसार राज्य के 16264 शिक्षकों ने बायोमैट्रिक्स उपस्थिति के लिए अब तक अपना पंजीयन नहीं कराया जिसमें 9271 पारा शिक्षक एवं 6993 सरकारी शिक्षक हैं। राज्य में लगभग 61000 शिक्षकों का पंजीयन कराया जा चुका है । परंतु अभी भी कुछ शिक्षक पारा शिक्षकों का पंजीयन ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया गया है बायोमैट्रिक्स उपस्थिति नहीं बनाने वाले पारा शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति की रिपोर्ट 3 दिसंबर तक मांगी गई थी अधिकतर जिलों ने रिपोर्ट भेज दी है।

पारा शिक्षकों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाई है उन्हें भी जल्द ही उनका मानदेय दे दिया जाएगा। हालांकि चुनाव में आचार संहिता के कारण स्कूलों में टैब का उपयोग नहीं किया जा रहा है इसलिए उन लोगों को ऑनलाइन मोबाइल से ही उपस्थिति बनाने के लिए कहा गया है ।परंतु शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं ।
अगर बात करें रांची की तो 16,264 में से लगभग 10,070 शिक्षकों ने अब तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया है। जिला स्तर से पंजीयन नहीं कराने वाले शिक्षकों का नाम राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा गया है।
बात करें हाई स्कूलों की तो राज्य में लगभग सभी प्लस टू हाई स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की सुविधा दी गई है परंतु शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बना रहे हैं इसलिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान करने पर डीइओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।