छोटा गोविंदपुर समेत रेलवे के दो पैसेंजर हॉल्ट पर हॉल्ट एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। बता दें कि 5 वर्षों के लिए होने वाले इस नियुक्ति में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एजेंट का कार्य होगा टिकट की बिक्री करना । रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी योग्यता 10 वी निर्धारित की गई है ।

इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2020 तक चक्रधरपुर मंडल सीनियर डीसीएम कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं, गुरुवार को यह नोटिस जारी किया गया है ।
सिनी स्टेशन के बीच एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन का ट्रायल भी किया जाएगा । इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद होंगे। बता दें कि 28 दिसंबर को डीआरएम विजय कुमार साहू टाटा स्टेशन आएंगेे व चक्रधरपुर, सिनी ,चांडिल का निरीक्षण करेंगे।