रेल मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में भारतीय रेल में सुधार को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात सामने आई है कि रेलवे में कर्मचारियों की संख्या 50 फ़ीसदी घटाने की तैयारी की जा रही है ।

बता दें कि रेल कर्मियों के लिए लाभप्रद ,स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लागू की जाएगी । जिससे आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिलेगा ।रेलवे का 60 फ़ीसदी पैसा कर्मचारियों के वेतन, भत्ते व पेंशन पर खर्च हो रहा है और इसे कम करने के लिए यह योजना बनाई जा रही है ।

विशेषज्ञों की माने तो रेलवे चीन के नक्शे कदम पर चल रही है चीन में 160000 किलोमीटर रूट पर महज 700000 रेलकर्मी ट्रेन चला सकते हैं तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। वर्तमान समय मे भारत में 13.80 लाख कर्मचारी कार्यरत है।

रेलवे में 30 साल नौकरी कर चुके अथवा 55 साल तक के कर्मचारियों अनिवार्य असामयिक सेवानिवृत्ति की तलवार लटकी हुई है । ऐसे में श्रेणी सी एवं डी के कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है सरकार फंडामेंटल रूट सेक्शन -56 के तहत कर्मचारी को हटा सकते हैं।