पत्रकारों से बात करने के क्रम में रेलवे के चेयरमैन विनोद कुमार ने कहा की रेलवे अभी कर्मचारियों की छँटनी नहीं करेगा एवं भाड़े में भी कोई वृद्धि नहीं करेगा. आने वाले नए साल में रेलवे अच्छी रेल सेवा देने की कोशिश करेगा साथ ही साथ यह कोशिश करेगा की किसी को भी वेटिंग टिकट का समस्या से न गुजरना पड़े.

उन्होंने बताया की रेलवे किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने में सक्षम है . बातचीत के क्रम में उन्होंने ये भी बताया की निजी ट्रेन के लिए प्राइवेट ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी .