इस बार दिल्ली का चुनाव होगा हाईटेक

Share The News

इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव हाईटेक होगा मतदाताओं की सुविधाएं और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इसमे बड़े बदलाव किए गए हैं जिसके तहत मतदान केंद्र के अंदर मतदाता मोबाइल ले जा सकेंगे साथ ही साथ मोबाइल पर क्यू आर पर्ची दिखा कर वोट डाल सकेंगे. दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में कुल 2689 सीटों पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

चुनाव आयोग मतदान से पहले मतदाता पर्ची भेजेगा इसमें एक क्यूआर कोड होगा जिससे चुनाव कर्मी द्वारा स्कैन कराने के बाद मतदाताओं को प्रवेश दिया जाएगा । अगर कोई मतदाता पर्ची लेकर नहीं जाते हैं तो उन्हें उनके मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप से ही डिजिटल क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची जनरेट करना होगा। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को एक नंबर देंगे उसके बाद मतदाता मतदान करने जाएंगे हालांकि इससे पहले मोबाइल जमा करना होगा। बता दे कि चुनाव आयोग मतदाताओं के लिए केंद्र के अंदर मोबाइल लॉकर भी उपलब्ध करवाएगा।

मतदाता के लिए उपलब्ध सुविधा:-

  • मतदान केंद्र पर दिव्यांग का बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर से मतदान केंद्र तक लाने के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी
  • वेटिंग एरिया में बैठने के लिए सॉफ्टवेयर लगाए जाएंगे।
  • वोट डालने से पहले मोबाइल रखने के लिए लॉकर की सुविधा दी जाएगी।
  • हर बूथ पर पीने का पानी की सुविधा के साथ-साथ मतदाताओं के बच्चो के लिए प्ले एरिया बनेगा।

Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *